इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बस, कुंभ से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत व 23 हुए घायल
Etawah, Etawah | Feb 10, 2025 प्रयागराज कुंभ स्नान कर नोएडा जा रही बस इटावा फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह 5 बजे अनियंत्रित होकर ट्रेलर ट्रक में पीछे से टकरा गयी। घटना में बस में नोयडा गौतमबुद्ध नगर निवासी मीरा व नीलू की मौत हो गयी। वहीं 23 श्रद्धालू घायल हो गये। घायलों में 7 पुरुष बाकी महिलाएं बताई जा रही है।