इटावा: शास्त्री चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी मॉडिफाई साइलेंसर लगी बुलेट बाइक, सीज कर ₹19 हजार का किया चालान
Etawah, Etawah | Feb 9, 2025 सदर कोतवाली के रेलवे रोड चौकी इंचार्ज दयानंद पटेल रविवार शाम 6:30 बजे शास्त्री चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मॉडिफाई साइलेंसर लगी बुलेट बाइक सवार साइलेंसर से पटाखा की आवाज निकालते हुए वहां से जा रहे थे। तभी चौकी इंचार्ज ने बाइक को पकड़ लिया और बाइक को सीज कर थाने पहुँचाया और 19000 का चालान किया है।