इटावा: रिटायर्ड CMO के बेटे ने बहन-भांजी को गोली मारी, कमरे में मिला खून से लथपथ शव, पिता ने बेटी को दी थी सारी प्रॉपर्टी।
Etawah, Etawah | Feb 9, 2025 *इटावा फ्लैश ----* *_डबल मर्डर से इटावा जनपद में सनसनी_* इटावा में रिटायर्ड CMO के बेटे ने अपनी बहन और 3 साल की भांजी की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाने गए पति के हाथ में भी लगी गोली, हुए घायल। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो फर्श पर खून से लटपट मां-बेटी का शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।