मंडला: रील बनाने के चक्कर में लोगों ने डाली जान जोखिम में, बड़े रपटा पुल का वीडियो वायरल
Mandla, Mandla | Apr 12, 2026 मंडला जिले में इन दिनों सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच सार्वजनिक स्थानों पर मनमर्जी का आलम देखने को मिल रहा है। फॉलोवर्स बढ़ाने और वायरल होने की होड़ में कुछ क्रिएटर अपनी जान जोखिम में डालकर रील बना रहे हैं, जिससे न केवल उनकी बल्कि आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। जिले में रविवार को एक बजे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।