विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने कांग्रेस पर पहचान और वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए धार्मिक आयोजन को कांग्रेस ने बिना तथ्यों के जाति और समुदाय का मुद्दा बना दिया।
भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया कि जब आयोजक संगठन खुद आयोजन का जाति से कोई संबंध नहीं होने की बात कह रहा है, तो इसे दलित बनाम गैर-दलित का मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है?
भाजपा ने कहा कि अगर कहीं भेदभाव हुआ है तो निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बिना जांच के किसी मामले को जातीय संघर्ष का रूप देना उचित नहीं। पार्टी ने उत्तराखंड में समाज को बांटने के बजाय सामाजिक सौहार्द और एकजुटता की राजनीति की जरूरत बताई।