सिसई: सिसई विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान, 71.21% मतदाताओं ने डाला वोट
Sisai, Gumla | Nov 13, 2024 सिसई विधानसभा क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 5:00 के आसपास प्रथम चरण का विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया गया था, जिससे मतदाताओं ने निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।प्रशासन ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया।