सिसई: सकरौली निवासी मजदूर का पंजाब में बीमारी से निधन, शव सिसई लाकर किया गया अंतिम संस्कार
Sisai, Gumla | Nov 15, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सकरौली निवासी 24 वर्षीय मजदूर की मौत बीमारी से पंजाब में हो गई। वह कई दिनों से बीमार था और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मृतक पंजाब के बुडैल में रहकर मजदूरी का काम करता था। एंबुलेंस से उसके शव को सिसई लाया गया। शव के घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। वही मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार किया गया।