मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने का आरोप, पुलिस को दी गई तहरीर
Meerut, Meerut | Nov 8, 2024 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में खेत पर परिवार सहित कार्य कर रहे दंपति पर रंजिश के चलते कार सवार युवकों ने गाली गलौज करते हुए कई राउंड फायरिंग कर दी।गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।वही घटना को अंजाम देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।पीड़ित ने नामजद थाने में तहरीर दी है।