बिहार: नालंदा में 6 मई को लगेगा विशाल सोलर मेला, घर की छत बनेगी कमाई का ज़रिया
Bihar, Nalanda | May 3, 2026 नालंदा जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अपने घर की छत को कमाई का जरिया बनाने और भारी बिजली बिल से छुटकारा पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। इस मामले की जानकारी रविवार की सुबह 8:30 बजे दी जानकारी उन्होंने कहा कि आगामी 6 मई को बिहारशरीफ स्थित विद्युत डिवीजन कार्यालय परिसर में एक विशाल सोलर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी कुंदन कुमार करेंगे।