अशोक नगर: अशोकनगर में कई स्थानों पर महिला जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानूनों की जानकारी दी गई
अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जीनियस प्रतियोगी परीक्षा इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 70 छात्र-छात्राओं को महिला अपराध, घरेलू हिंसा और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर ने अभिमन्यु, सृजन, सम्मान जैसे अभियानों पर प्रकाश डाला।