चाईबासा: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव में बड़ा उलटफेर, प्रदीप ओलिवर मिंज अध्यक्ष निर्वाचित, सचिव बने अभय कुमार महतो
चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रदीप ओलिवर मिंज को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि अभय कुमार महतो ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम सामने आते ही मंगलवार को दोपहर में साथी जवानों ने पुलिस लाईन में माला पहनाकर स्वागत किया।