बोध गया: बिहार,झारखंड,पश्चिम बंगाल,हरियाणा और छत्तीसगढ़ के अधिकारी पहुंचे बोधगया,जाना जीविका मॉडल,कार्यप्रणाली का किया अध्ययन
Bodh Gaya, Gaya | Jun 12, 2026 बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका द्वारा एक्सपोजर कम इमर्शन विजिट का आयोजन किया गया।जिसमे बिहार,झारखंड,पश्चिम बंगाल,हरियाणा और छत्तीसगढ़ 5 राज्यों के प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए। विजिट का उद्देश्य प्रतिभागियों को सामुदायिक संगठन के निर्माण एवं संचालन तथा जीविका द्वारा प्रोत्साहित विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों से परिचित कराना है।