भगवानपुर: रसलपुर जोकिया बहियार में गोलीबारी से वृद्ध किसान की हत्या, पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर जोकिया बहियार में गेहूं कटनी के दौरान जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक वृद्ध किसान के हत्या मामले में दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को शाम करीब चार बजे इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि थाने में दर्ज कांड संख्या 90/26 के दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।