कहरा: अमरपुर वार्ड नंबर 2 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो व्यक्ति हुए जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Apr 15, 2024 घटना सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर का है। जहाँ जमीनी विवाद को लेकर सूरज कुमार, रणवीर शर्मा,गोनर शर्मा अपने अन्य साथियों के मिलकर फारसा ,कुदाली से मारकर राम खेलावन शर्मा एवं योगेंद्र शर्मा को जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।