सिवनी: विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
Seoni, Seoni | Jul 14, 2026 सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंगलवार को बारापत्थर स्थित कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।