चूरू: रतननगर पुलिस ने NH-52 ऊंटवालिया चौराहा पर एक कार से करीब ₹5 लाख की अफीम पकड़ी, 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Mar 24, 2025 चूरू की रतननगर पुलिस ने एनएच 52 ऊंटवालिया चौराहा पर एक कार से अफीम की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रतननगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान यह कार्यवाही की। पुलिस द्वारा जप्त की गई अवैध अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। रतननगर थानाधिकारी रामकरण सिद्ध ने सोमवार सुबह बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।