बांका: पुलिस ने चाइल्ड लाइन से लापता नाबालिग लड़की को किया बरामद, कोर्ट में बयान दर्ज
Banka, Banka | May 3, 2026 थाना क्षेत्र के लाडुमाटी गांव से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में रविवार की शाम 5 बजे थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गांव से लड़की के अचानक लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।इसी दौरान चाइल्ड लाइन की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए लड़की को रेस्क्यू किया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।