कोंडागांव: NH-30 बोरगांव के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दादा-दादी, पिता और एक साल की बच्ची घायल
NH-30 पर बोरगांव पीटीएस कैम्प के पास मंगलवार सुबह 7:30 बजे अज्ञात ट्रक में बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार ग्राम झलमला निवासी रामसाय पटेल, उनकी पत्नी गोमती पटेल, नतनीन वेदांसी पटेल (डेढ़ वर्ष) और बेटा खिलेन्द्र पटेल घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतू फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है। सभी लोग बाइक में सवार होकर फरसगांव आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया।