सदर: NEET-UG पेपर लीक पर युवा कांग्रेस ने अनोखा विरोध किया, गंगा से लगाई निष्पक्ष परीक्षा की गुहार
Sadar, Varanasi | Jun 14, 2026 NEET-UG में कथित पेपर लीक और पुनर्परीक्षा के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने अनोखा विरोध दर्ज कराया। संगठन प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव अनुपम राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजघाट स्थित भैंसासुर घाट पर माँ गंगा से प्रार्थना कर आगामी 21 जून को प्रस्तावित पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और पेपर लीक मुक्त कराने की मांग उठाई।