भरनो: समसेरा करंज टोली में वज्रपात से किसान के चार मवेशियों की मौत, मुआवजे की मांग
Bharno, Gumla | Apr 3, 2026 भरनो प्रखंड के समसेरा करंज टोली में गुरुवार की देर शाम को वज्रपात की चपेट में आने से दो किसानों के कुल चार बैलों की घटना स्थल पर हुई मौत।किसान तेतरा उरांव और पंडरु उरांव के दो दो बैल हैं।जानकारी के अनुसार दोनों किसान अपने बैलों को चराने खेत ले गए थे तभी अचानक तेज बारिश हुई और इसी बीच वज्रपात की चपेट में आकर चार बैलों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।