देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट डाकरा स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर दी श्रद्धांजलि
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट डाकरा स्थित वेडिंग प्वाइंट में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.