सिमडेगा: गुरुवार को दोपहर 1 बजे उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। उपायुक्त ने बारी-बारी से प्रत्येक आवेदक की समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।