द्वारका: उत्तम नगर इलाके से हथियार के साथ एक बदमाश को एन्टी बर्गलरी सेल ने किया गिरफ्तार, हथियार और अन्य सामान बरामद
द्वारका जिले की एंटी बर्गलरी सेल ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जो घर, दुकान और अन्य जगह चोरी की वारदात को अंजाम देता था उसके पास से देशी कट्टा जिंदा कारतूस सोने चांदी के गहने, चोरी की स्कूटी,मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद हुआ है उसके गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पांच मामले की सुलझाने का दावा किया है