द्वारका: नत्थूपुरा से द्वारका सेक्टर -23 थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहनचोरी व ठगी की वारदातों में लिप्त एक कुख्यात बदमाश ,2 कारें ब
द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने वाहनचोरी व ठगी की वारदातों में लिप्त एक कुख्यात बदमाश को गुरुग्राम के नत्थूपुरा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश की पहचान मोहित चावला निवासी गुरुग्राम के तौर पर हुई है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की हुई 2 महंगी कारें और ब्रिजस्टोन के 2 टायर बरामद किये है। इसके ऊपर पहले से ही चोरी और ठगी के 10 मामले दर्ज़ है।