दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की टीम ने 1 शातिर बदमाश को नंद नगरी से गिरफ्तार किया है। जो लूट, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के 30 मामलों में शामिल रहा है। इसकी पहचान नवीन उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। इसे उत्तर प्रदेश के बरेली में गैंगस्टर एक्ट और लूट के मामले में सजा भी मिल चुकी है। इसके पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।