पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कैथवाड़ा थाना पुलिस ने 1 साल से साइबर अपराध में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जुनैद को पुलिस ने गढ़ी झीलपट्टी चौराहे से दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना हाजा के साइबर ठगी मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और ठगी से अर्जित संपत्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है। बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।