रघुराजनगर नगरी: सतना: सेमरिया चौराहे पर ठेले वाले ने ऑटो चालक पर चाकू से किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
सतना हनुमान नगर नई बस्ती निवासी धीरेन्द्र सूर्यवंशी ऑटो में पत्नी को बिठाकर घर जा रहा था । सेमरिया चौराहे के पास पहुंचते ही ठेला किनारे करने को लेकर कहासुनी हो गई । ठेले वाले ने ऑटो सवार चालक की पत्नी को आपत्तिजनक बात कह दी । विरोध करने पर ठेले वाले ने ऑटो चालक धीरेन्द्र को चाकू मार दिया । मंगलवार दोपहर 3 बजे पुलिस घायल को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाई है ।