बक्सर कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हर्षित सिंह ने अपने चेंबर में पैनल अधिवक्ताओं के साथ बुधवार को 3:00 बजे अपराह्न में बैठक की. आयोजित बैठक के दौरान पैनल अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निर्देशित योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करने का निर्देश दिया.