सेवा की कहानी
सक्ती विकासखंड के ग्राम नन्दौर कला निवासी श्री गणेश राम लहरे को भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है।
यह राशि उनके लिए दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक बन रही है। श्री लहरे ने बताया कि वे योजना से प्राप्त राशि का उपयोग सूजी-पानी, राशन सामग्री एवं कपड़ों सहित अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करते हैं।
उन्होंने कहा कि शासन की इस सहायता से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल मिला है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया
#सेवा_संकल्प_अभियान
#saktidist
2 views | Sakti, Chhattisgarh | Sep 23, 2026