सिंघेश्वर: जुड़वां बेल की पारंपरिक पूजा के साथ माता की पालकी लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, मंदिर के पट खुले
मधेपुरा के सिंहेश्वर में प्राण-प्रतिष्ठा और चक्षुदान के बाद मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। इससे पहले जुड़वां बेल की पूजा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढाक की थाप, भजन-कीर्तन और जय माता दी के जयकारों से पूरा सिंहेश्वर भक्तिमय हो उठा। पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।