धमदाहा: धमदाहा को मिली विकास की बड़ी सौगात, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने प्रखंड-अंचल कार्यालय भवन का किया शिलान्यास
धमदाहा :- धमदाहा में विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत के साथ क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली। बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इसके साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में लंबे समय से प्रतीक्षित अल्ट्रासाउंड सेवा का भी शुभारंभ किया गया।