भिंड नगर: नर्सरी के पास पुराने विवाद में युवक पर दबंगों का हमला,लात-घूंसों और पत्थर से पीटकर किया घायल,वारदात CCTV कैमरे में कैद
भिण्ड। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नर्सरी के पास पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने युवक को लात-घूंसों से पीटा और पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना में घायल हुए युवक की पहचान आशीष राजपूत के रूप में हुई है। हमले मे उसके सिर में गंभीर चोट आई,जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया