*बाल स्कूल ज्वालामुखी में लड़कों की अंडर 19 खेलो का आगाज*
ज्वालामुखी ।। News123 ।। आज जिला कांगड़ा की अंडर 19 लड़कों के टूर्नामेंट का शुभारभ ज्वालामुखी विधानसभा के विधायक संजय रतन ने किया।इस टूर्नामेंट में जिला कांगड़ा के 15 जोनो के 665 खिलाड़ी भाग ले रहे है।इस टूर्नामेंट में वॉलीबॉल, कब्बडी, खो-खो, जुडो,कुश्ती के मैच होंगे।विधायक संजय रतन ने प्रशाशन को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाए। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि खेलो में भाग लेने से न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक विकास भी होता है । विद्यार्थियों को खेलो में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। सरकार भी खेलो को बढ़ावा दे रही है।इस मौके पर एस डी एम संजीव कुमार, डी एस पी संजय शर्मा ,उच्च उप शिक्षा निदेशक कांगड़ा अजय शब्याल,स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर, ए डी पी ओ कांगड़ा अतुल कटोच,राजेश पराशर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी एस एस ए,सतिंदर भूषण सदस्य, राजीव धीमान,ओंकार चंद ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा, क महा सचिव अश्वनी दत्त,नगर परिषद की अध्यक्षा सोम किरण, उपाध्यक्षा दीप्ति शर्मा ,नगर पार्षद नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।