बिंदकी: धानेमऊ गांव में रास्ते से निकलने के मामूली विवाद में दो लोगों के साथ की गई मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के धानेमऊ गांव में रास्ते से निकलने के मामूली विवाद में अपशब्द बोलते हुए मारपीट कर दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट में जसवंत उम्र 60 वर्ष तथा निशा देवी उम्र 18 वर्ष घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। पुलिस ने इस मामले में बुधवार की सुबह 6 बजे आरोपी नौशाद मोहम्मद तथा वजहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।