बक्सर: बक्सर जन सुराज टीम ने प्रशांत किशोर और मनोज भारती को सम्मानित किया, जिला कार्यकारिणी सूची सौंपी
Buxar, Buxar | May 30, 2026 जन सुराज के पटना स्थित केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को बक्सर जिला इकाई ने संगठन के सूत्रधार प्रशांत किशोर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से शिष्टाचार भेंट की। जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने दोनों नेताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और जिले की सुप्रसिद्ध 'पापड़ी' खिलाकर बक्सर की सांस्कृतिक मिठास से परिचित कराया।