बिंदकी: बिंदकी कस्बे में राजा भैया के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत किया गया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित जवाहर कोल्ड स्टोर में रविवार की शाम 5 बजे डॉक्टर राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी को डीजल पेट्रोल की बचत करना चाहिए। जिससे पर्यावरण भी अच्छा बना रहे।