कन्नौज: शरीफापुर गांव के पास अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को ज़िला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
कन्नौज में अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रौनी गांव निवासी व्यक्ति को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। मृतक का नाम बलवीर है जो रौनी का निवासी था। शरीफापुर गांव के पास से व्यक्ति को चचेरे भाई के द्वारा अस्पताल लाया गया था।