पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार द्वारा पीएम का पैर छूना मुझे दुख देता है: एयरपोर्ट पर बोले राजद सांसद मनोज झा
बुधवार को दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर पीएम मोदी का पैर छू लिया। अब इसको लेकर राजद सांसद मनोज झा ने गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आचरण से मुझे पीड़ा होती है। क्या से क्या हो गये देखते-देखते।