पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में संगठनात्मक बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारी
जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे जदयू के विधानसभा प्रभारी, प्रमंडल प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।