करेली: खेत में कचरा डालने से मना करने पर किसान के साथ चार लोगों ने की बेरहमी से मारपीट
पलोहा थाना अंतर्गत कारजु नगर निवासी विनोद कुशवाहा के साथ में गांव के ही तीन से चार लोगों ने मारपीट कर दी जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है वहीं घायल विनोद कुशवाहा ने बताया कि संदीप कुशवाह उसके खेत में कचड़ा डाल रहा था उसे जब मना किया तो उसके पिता, भाई और चाचा ने आकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और संदीप ने उसके सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया