बड़वाह ब्लाक के बैड़िया पुलिस ने 2 नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया है।थाना प्रभारी आर एस ठाकुर ने सोमवार शाम पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई 2026 को थाना क्षेत्र के एक ग्राम के निवासी फरियादी द्वारा थाना बैड़िया में अपनी नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना दी गई थी।जिस पर थाना बैड़िया में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।