हरिद्वार: एक होटल प्रबंधक को विदेशी पंजीकरण कार्यालय में बिना सूचना दिए बांग्लादेश के नागरिकों को ठहराना पड़ा भारी
एक होटल प्रबंधक को विदेशी पंजीकरण कार्यालय में बिना सूचना दिए बांग्लादेश के नागरिकों को ठहराना भारी पड़ गया। पुलिस ने एलआईयू के हेड कांस्टेबल की शिकायत पर प्रबंधक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि होटल प्रबंधक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।