कोलायत: कोलायत थाने में बिजली निगम के सहायक अभियंता के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ
कोलायत थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के सहायक अभियंता के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार धनासिंह पुत्र दयाल सिंह बावरी उम्र 42 वर्ष निवासी चक 2 KYD पीएस खाजूवाला जिला बीकानेर, जो वर्तमान में सहायक अभियंता (वि.) जोधपुर डिस्कॉम के तहत TH फीडर बज्जू कार्यालय में कार्यरत हैं, उसने कोलायत थाने में रिपोर्ट दी।