फिरोज़ाबाद: बम्बा चौराहे स्थित प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही से इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के बम्बा रोड स्थित अंजलि नामक प्राइवेट अस्पताल के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया। ज़ब पूजा नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उसके बाद गुस्साए परिजनों ने महिला की लाश को अस्पताल के बाहर रखकर जमकर हंगामा कर दिया। परिजनों की माने 9 जनवरी को पित्त की थैली के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था।