सिंगोली: सिंगोली पुलिस ने 42 किग्रा अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, बाइक भी जब्त
सिंगोली पुलिस ने शनिवार देर शाम करीब 7 बजे 42 किग्रा अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के साथ राजस्थान निवासी एक 29 वर्षीय युवक को कोज्या रोड़ स्थित माता खेड़ा के पास बिना नंबर की बाईक के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही मादक पदार्थ परिवहन हेतु उपयोग में लाई गई प्लेटिना मोटर साइकिल को भी जब्ती में लिया गया है।