बिरसा: विधायक संजय उइके ने ग्राम बोदा निवासी शहीद अशोक चौहान के शहीद दर्जे की प्रक्रिया की जानकारी ली
ग्राम बोदा निवासी भारतीय सेना के जवान अशोक कुमार चौहान के सम्मान में 3 अक्टूबर को शहीद सम्मान रैली निकाली गई। मलाजखंड-मोहगांव नगरपालिका गेट से प्रारंभ हुई रैली मंडई बोदा स्थित उनके निज निवास तक पहुंची। रैली में बैहर विधायक संजय उइके सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए तथा शहीद अशोक चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक संजय उइ