कस्बा: पूर्णिया के नगर थाना क्षेत्र के बनिया पट्टी के समीप ट्रेन से कटकर महिला की हुई मौत
Kasba, Purnia | Apr 30, 2024 घटना के.नगर थाना क्षेत्र के बनियापट्टी के समीप की है। मृतका की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के जियानगंज वार्ड 12 निवासी सिकंदर मंडल की पत्नी अनिता देवी 50 वर्ष के रुप में हुई है। मृतका की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। फिलहाल के.नगर की पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया लेकर आई है।