सिंघेश्वर: सिंहेश्वर नाथ धाम में शुरू हुआ पहला एटीएम, श्रद्धालुओं को मिलेगी 24 घंटे नकद निकासी की सुविधा
मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वर नाथ धाम में पंजाब नेशनल बैंक का पहला एटीएम शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन डीडीसी अनिल कुमार बसाक और पीएनबी के मंडल प्रमुख राजेश कुमार ने किया। अब लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मंदिर परिसर में ही 24×7 नकद निकासी की सुविधा मिलेगी। लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास और धार्मिक पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।