मध्यप्रदेश रसोइया संघ ने स्कीम वर्कर के अंतर्गत पीएम शक्ति निर्माण मिड डे मील योजना में कार्यरत कर्मियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सोमवार को 2 बजे प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष रजनी पटेल ने बताया कि योजना के निजीकरण पर रोक लगाई जाए, कार्यस्थल पर दुर्घटना होने पर उचित इलाज व मुआवजा का प्रावधान किया जाए।