सुनेल: सुनेल को नगर पालिका में क्रमोन्नत करवाने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Sunel, Jhalawar | Mar 18, 2025 सुनेल कस्बे में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सुनेल ग्राम पंचायत को नगर पालिका में क्रमोन्नत करवाने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन सोपा है।जिसमें बताया है कि सुनेल कस्बे की आबादी लगभग 20 हजार है और यहां तहसील मुख्यालय सहित अन्य कार्यालय भी स्थित है।सन 1990 तक सुनेल को नगर पालिका का दर्जा प्राप्त था।